पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलकर करें दुष्प्रचार का मुकाबला : दांगी

मिलकर करें दुष्प्रचार का मुकाबला : दांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसप्रत्याशी आनंद सिंह दांगी का कहना है कि विरोधी क्षेत्र की जनता को दुष्प्रचार करके बरगलाने का कोशिश में हैं। ऐसे में कार्यकर्ता मिलकर ऐसे लोगों का मुकाबला करें। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दांगी ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों का दौरा करके नाराज चल रहे लोगों को मना लिया है। अब किसी से मनमुटाव नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में महम का जो विकास हुआ है, उतना पहले किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। मौजूदा सरकार ने गरीब, व्यापारी, कर्मचारी, किसान सहित सभी समुदाय के लोगों को समान रूप से तरजीह दी है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएं। इस मौके पर विधायक के साथ बलराम दांगी, निर्मला, रणधीर खरकडा, भोजाराम, विकास सीसर , सतीश सिवाच, जगदीश सहारण भीष्म दुआ भी मौजूद रहे।