पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत में फैसला टला

अदालत में फैसला टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1.60 लाख कागज पढ़ने हैं, मुबारक के खिलाफ

काहिरा . मिस्रकी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ फैसला फिर टाल दिया है। जज महमूद कामेल अल-रशीदी ने शनिवार को कहा, मुकदमे में एक लाख 60 हजार कागज पढ़ने थे। अभी तक फैसला 60 प्रतिशत ही लिखा जा सका है। इसलिए अब 29 नवंबर को फैसला सुनाए जाने की संभावना है। जज के घर में रखे एक लाख 60 हजार पेजों की स्क्रीन की हुई डॉक्यूमेंटरी भी कोर्ट में पेश की गई। होस्नी मुबारक पर 2011 में उनके खिलाफ आंदोलन कर रहे करीब 850 लोगों की हत्या करवाने का आरोप है। इस मामले में उनके बेटे गमाल और अला, तत्कालीन गृहमंत्री हबीब अल अदली भी आरोपी हैं। मिस्र पर 30 साल से शासन कर रहे होस्नी मुबारक को उसी साल पद से हटा दिया गया था। मुबारक शनिवार को न्यू काहिरा पुलिस एकेडमी में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। पुलिस एकेडमी के बाहर मुबारक के कई समर्थक और विरोधी जमा थे।



आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजन उनका फोटो लिए हुए थे जबकि मुबारक के समर्थकों ने नारे लगाए कि क्या मुबारक को हटाने से मिस्र में असल में कोई सुधार आया है।

>जज बोले- अभी 60 फीसद फैसला ही लिखा गया