इबोला से तीन हजार लोग मरे : डब्ल्यूएचओ
डकार. पश्चिमअफ्रीकी देशों में इबोला महामारी से मरने वालों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। डब्ल्यूएचओ की ओर से 23 सितंबर तक के जारी आंकड़ों मुताबिक, इबोला से संक्रमण के 6574 मामले सामने आए हैं। इनमें से अब-तक 3091 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक 1830 मौतें लाइबेरिया में हुई और इसके बाद गुएना और सियेरा लियोन का स्थान है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, लाइबेरिया के ग्रांड क्रू जिले में हाल ही में इबोला के संक्रमण से चार लोगों की मौतें हुई है जबकि छह लोगों के इस बीमारी से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। अफ्रीका के नाइजीरिया और सेनेगल में इबोला के संक्रमण की पुष्टि हुई है।