छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूक रैली
छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूक रैली
महम|राजकीय माध्यमिकविद्यालय इमलीगढ़ में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों स्टाफ सदस्यों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही। हेडमास्टर राजेन्द्र शास्त्री ने बताया कि 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में जितने अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, लोकतंत्र के लिए उतनी ही अच्छी बात होगी।