- Hindi News
- समय से पहले ही बैंक गेट पर लगा ताला, अधिकारी नदारद
समय से पहले ही बैंक गेट पर लगा ताला, अधिकारी नदारद
खेडी-महमगांव में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए प्राथमिक कृषि सहकारी समिति बैंक के अधिकारी निर्धारित समय से पहले ही सोमवार को ताला बंद कर चले गए। किसान कार्य के लिए बैंक परिसर के चक्कर लगाते रहे लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। खेडी में फरमाणा , निंदाना, खेडी भैणी चंद्रपाल में स्थित कृषि सहकारी शाखा का मुख्य कार्यालय है। सोमवार को दोपहर 3 बजे बैंक में कार्यरत सभी कर्मचारी बिना सूचना गेट को ताला लगाकर चले गए। अपने काम से वहां आए किसान जगबीर, रामप्रसाद, दलेरसिंह, नरेन्द्र ने बताया कि उन्हें बैंक में जरूरी काम था। वे पिछले एक घंटे से यहां बैठे हैं लेकिन कोई बैंक अधिकारी यहां नहीं आया। उन्होंने बताया कि बैंक खुलने बंद होने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 5 बजे तक हैं लेकिन दोपहर से ही बैंक गेट पर ताला लटका हुआ है। इस बारे खेडी महम प्राथमिक सहकारी समिति के चेयरमैन कश्मीर ने बताया कि समय से पहले यदि कर्मचारी बैंक से गायब हैं तो गंभीर बात है। उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर संज्ञान लिया जाएगा।
प्राथमिक सहकारी समिति बैंक गेट पर दोपहर को 3 बजे लटका हुआ ताला।