दोनों पालियों में पकड़े 17 नकलची
दोनों पालियों में पकड़े 17 नकलची
रोहतक. बोर्डपरीक्षाओं के तहत सोमवार को पहली पाली में पॉलिटिकल साइंस और एकाउंटेंसी के छात्रों की सेकेंडरी-अपीयर की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में फर्स्ट री-अपीयर के रेग्युलर छात्रों की परीक्षा हुई। सुपरिंटेंडेंट जगदीश सैनी ने बताया कि जाट हाईस्कूल से 13 नकलची पकड़े गए। शाम की पाली में महम के राजकीय माध्यमिक विद्यालय से 1 और मदीना के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 3 नकलची पकड़े गए। जाट हाई स्कूल में हिरयाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं काॅर्मस की परीक्षा के दौरान बाहरी युवकों को खदेड़ता पुलिसकर्मी।