- Hindi News
- 7 दिन बाद बुलाया 4 घंटे में ही लेबर पेन बच्चे की मौत, हंगामा
7 दिन बाद बुलाया 4 घंटे में ही लेबर पेन बच्चे की मौत, हंगामा
सिविलअस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें डॉक्टरों ने पहले तो गर्भवती को एक सप्ताह बाद आने को कह दिया गया। लेकिन जैसे ही महिला घर पहुंची वैसे ही उसे लेबर पेन होने लगा। इस बीच महिला को दोबारा सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कारस्तानी देखिए की चंद घंटे पहले जिस महिला को घर जाने के लिए कहा था उसके लिए अब वही डॉक्टर कहने लगे कि महिला को लाने में देर कर दी। इसके कारण बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। डॉक्टरों की इस करतूत से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया।
अस्पतालमें ही चल रहा था नियमित चेकअप
महिलाके जेठ संदीप ने बताया कि महम तहसील क्षेत्र के मदीना गांव निवासी बबीता प|ी सुरेंद्र का गर्भवती होने पर सिविल अस्पताल में नियमित चेकअप होता रहा। एक सप्ताह पहले वह सिविल अस्पताल आई तो डॉक्टरों ने बताया कि अभी प्रसव होने में 10 दिन का समय बाकी है, लिहाजा बाद में आना। लेबर पेन की शिकायत होने पर परिजनों ने शनिवार को शाम 4:30 बजे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसका चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव में अभी एक हफ्ते का समय है, घर चली जाओ। परिजन उसको लेकर साढ़े छह बजे मदीना गांव पहुंचे। आधे घंटे बाद ही बबीता दर्द से तड़पने लगी, तो उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बबीता का चेकअप करने के बाद डॉक्टर परिजनों पर भड़क गए। डॉक्टर बोले कि मरीज को ले आने में देर कर दी। बच्चा तो 2 घंटे पहले ही मर गया है। जब परिजनों ने बताया कि 4 घंटे पहले ही दिखाने के लिए बबीता को सिविल अस्पताल लाया गया था, डॉक्टरों में इससे खलबली मच गई। थोड़ी ही देर में तीन सीनियर डॉक्टराें को बुलाया गया। बबीता के जेठ संदीप जेठानी पिंकी को समझाने की कोशिश की गई।
^सिविल अस्पताल के डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि मदीना निवासी बबीता के परिजनों से बात की गई है। उनकी इच्छा पर मृत बच्चे का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शाम को जब बबीता को सिविल अस्पताल लाया गया था तो डॉक्टर ने मां की धड़कन को ही बच्चे की धड़कन समझ लिया था। कई बार ऐसा होता कि बच्चे की धड़कन पकड़ में नहीं आती है। इस संबंध में सिविल सर्जन डाॅ. शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर संबंधि