पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 मार्च तक खुल जाएगा पार्क कम्यूनिटी सेंटर में अभी समय

31 मार्च तक खुल जाएगा पार्क कम्यूनिटी सेंटर में अभी समय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रप्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम कर रही हैं। इसी की बदौलत हर क्षेत्र हर वर्ग की भलाई के लिए नीतियां, कार्यक्रम, योजनाएं एवं परियोजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा है। बुधवार को पुराना आईटीआई मैदान में निर्माणाधीन कम्यूनिटी सेंटर पब्लिक पार्क के निरीक्षण के दौरान विधायक मनीष ग्रोवर ने कही। विधायक ने कहा कि पिछली सरकार ने जिस क्षेत्र की अनदेखी की, उसे फोकस कर विकास किया जा रहा है। विधायक ने उक्त दोनों बिल्डिंगों के निर्माण में स्थानीय लोगों के सुझाव भी मांगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र सैनी, जिला महामंत्री राजबीर आर्य, पार्षद जयकिशन शर्मा, दलबीर नैन, सुभाष शर्मा, पंकज छाबड़ा, संजय गौतम, सन्नी हंस, अशोक सिक्का, चरणजीत अलावाधी, मदन लाल कुरडा, सुभाष भल्ला, कुलविंद्र सिक्का, मदन लाल गांधी, जगदीश मक्कड़, शशि सुरलिया, कृष्ण गोरा, श्याम सहगल, सरदार संता सिंह, हरबंस लाल गोमर, संजय शर्मा, विशाल ढल आदि मौजूद रहे।

ये होगी खासियत

विधायकने कहा कि साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से सवा एकड़ जमीन में निमार्णाधीन कम्यूनिटी सेंटर डबल स्टोरी होगा और इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक मल्टीपर्पज हॉल, तीन कमरे, एक चेंजिंग रूम, एक मैनेजर रूम और एक किचन होगा। इसी तरह फ़र्स्ट फ्लोर पर एक मल्टीपर्पज हॉल, दो कमरे, चेंजिंग रूम के अलावा लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। इसके अंदर 70 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। कम्यूनिटी सेंटर को 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क के साथ जोड़ा गया है। पार्क पौने दो एकड़ भूमि में बन रहा है, इसका करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 31 मार्च तक पार्क को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

कम्यूनिटी सेंटर पब्लिक पार्क का जायजा लेते विधायक मनीष ग्रोवर।

खबरें और भी हैं...