मनाओ वेलेंटाइन डे, यह गैर इस्लामी
पाकिस्तानमें कट्टरपंथी संगठनों के बाद अब राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने लोगों से कहा है कि वे वेलेंटाइन डे मनाएं। उन्होंने कहा यह गैर इस्लामी है। इस बीच, देश के कई हिस्सों में फूल और वेलेंटाइन डे कार्ड बेचने वाली दुकानों पर तोड़फोड़ हुई है। गृह मंत्री निसार अली खान ने आदेश दिए हैं कि वेलेंटाइन डे के सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए और इसे मनाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाए।
पाकिस्तान में कट्टरपंथी पार्टियां वेलेंटाइन डे का विरोध करती रही हैं, लेकिन सरकारी तौर पर रोक पहली बार लगाई गई है। साल 2013 में मानवाधिकार कार्यकर्ता सबीन महमूद ने वैलेंटाइंन डे के समर्थन में अभियान चलाया था। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं और वे कहीं छिप कर रहने लगीं। साल 2015 में उनकी हत्या कर दी गई। वेलेंटाइन डे पर रोक के बाद सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति सरकार विरोधी स्वर उठने लगे हैं। वहीं, पुलिस ने साफ किया है कि वह वेलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लागू नहीं करवा सकती है क्योंकि इसे मनाने पर कोई कानूनी रोक नहीं है।