पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजत जयंती महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ जैन मंिदर को सजाया

रजत जयंती महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ जैन मंिदर को सजाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| रानीलामें श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मान स्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठता एवं रजत जयंती महामहोत्सव की क्षेत्र पर तैयारियां पूरी हो गई है। रानीला के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि महोत्सव में मंदिर परिसर से लेकर 5 किलोमीटर तक विभिन्न तरह की लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह पर स्वागत गेट रंग बिरंगी लाइटों से जगमग कर रहे हैं। समारोह में टिनों की चादर से ढककर वाटर प्रूफ टैंट तैयार किया गया है और विभिन्न तरह के कपड़े लगा कर सजाया गया है। इस अवसर पर रानीला ट्रस्ट के चेयरमैन उद्योगपति विजय जैन, एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन, संघपति राजेन्द्र कुमार जैन, मंत्री सीए नवहिन्द जैन, अरूण कुमार जैन , राजीव जैन, नवीन जैन नीटू, विकास दलाल, चक्रेश जैन, मनीष जैन, अजित जैन, अनुज जैन, ललित प्रशाद जैन, अनिल लोहिया, अंकित जैन, अमित जैन, पियूष जैन आदि सकल जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...