एक माह से सीवर कनेक्शन बंद, घर में भरा गंदा पानी
महम| सामान्यअस्पताल महम में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने अधिकारियों पर उसके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। महिला बीरमति का कहना है कि अस्पताल में दर्जन से अधिक स्टाफ क्वार्टर हैं। सभी में सीवर, पानी की टंकी सहित अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हैं। उसे जो क्वार्टर दिया गया है उसमें पिछले एक साल से सीवर कनेक्शन बंद पड़ा है। पानी की निकासी कहीं नहीं हो पाती। गंदा पानी आंगन में भरा रहता है। पूरा परिवार परेशान है। साथ ही पीने के पानी की भी समस्या है। उसने बताया कि इस बारे में उन्होंने कई बार एसएमओ को अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। तो उसे कोई दूसरा क्वार्टर ही दिया जा रहा और ही समस्या का समाधान हो रहा।