शिविर में 161 ने किया रक्तदान
महम| सामाजिकसंस्था महम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 38वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इसका शुभारंभ डीएसपी सुरेंद्र ने किया। उन्होंने बाद में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए। डॉ.केएस नरवाल पूर्व पार्षद सोमनाथ गिरोत्रा विशिष्ट अतिथि रहे। क्लब के प्रधान जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि 161 लोगों ने रक्तदान किया। वेदप्रकाश धवन ने 31वीं, प्रीतम गुलाटी ने 11वीं, धीरज हिमांशु ने 10वीं, रोहित ने 6वीं, संदीप ने 5वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा नरेंद्र रल्हन उर्फ नंदी, रविश, निखिल, विजय रोहिल्ला, मनजीत, राहुल गिरोत्रा, अजय आहूजा, लक्की तागरा, सोनू, प्रवीण मलिक, सुरेन्द्र ग्रोवर, अनिल जांगड़ा ने भी रक्तदान किया।