नगर पालिका ने रखवाए बड़े डस्टबिन
महम | बीते कई दिनों से कूड़ा उठाने के लिए बंद पड़ी प्लेसर गाड़ी मंगलवार से शुरू हो गई। नगर पालिका ने शहर के दशहरा ग्राउंड, फरमाणा चुंगी, सरकार पेट्रोल पंप, बीडीपीओ कार्यालय, सिविल अस्पताल सहित अन्य कई जगहों पर बड़े डस्टबिन भी रखवा दिए हैं।
नगर पालिका सचिव का कहना है कि शहरवासी इधर-उधर गंदगी डालने की बजाए कूड़ेदान में डालें ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से चालक होने के कारण गाड़ी यूं ही खड़ी थी, लेकिन अब डीसी रेट पर चालक की तैनाती कर दी गई है। कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए महमवासियों से सहयोग की बात भी उन्होंने कही है।