पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहतक ने जीती ओवरआॅल जंपरोप ट्राॅफी, अमन हुड्डा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

रोहतक ने जीती ओवरआॅल जंपरोप ट्राॅफी, अमन हुड्डा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामग्लोबल स्कूल में दो दिन से चल रही दो दिवसीय सातवीं हरियाणा स्टेट जूनियर जंपरोप चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्रॉफी रोहतक को मिली। जबकि शहर के अमन हुड्‌डा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा भिवानी दूसरे महेंद्रगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्यातिथि प्राचार्या सुनीता जुनेजा रहीं। वहीं राज्य युवा भाजपा के राज्य सचिव विकास शर्मा, स्कूल निदेशक डाॅ. किशोर चावला, नवयुग स्कूल के निदेशक ऋषिराज निनानियां ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हरियाणा जंपरोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट डाॅ. दीपक भारद्वाज महासचिव बीर सिंह आर्या ने बताया कि मास्टर इवेंट में 30 सेकेंड जॉगिंग अंडर 16 ब्वॉयज वर्ग में सोनीपत के मोहित दहिया, रोहतक के प्रिंस महेंद्रगढ़ के नवीन ने जीत हासिल की। जबकि गर्ल्स वर्ग में भिवानी की दीपिका रोहतक की कीर्ति ने स्वर्ण पदक जीता। इनके अलावा ज्ञान भारती और भिवानी की समीक्षा ने स्वर्ण, रजत कांस्य पर कब्जा किया। अंडर 18 ब्वॉयज में रोहतक के यश मोहित ने क्रमश : रजत कांस्य पदक जीता।

फ्री स्टाइल में विकास, शुभम का उम्दा प्रदर्शन

फ्रीस्टाइल लड़कों के अंडर 16 में रोहतक के विकास, शुभम अतुल के अलावा लड़कियों में रोहतक की कीर्तिका, भिवानी की कोमल, रोहतक की अन्नु ने जीत हासिल की। जबकि अंडर 18 में अमन नीरज, रोहतक के मानव, महम के नितिन के अलावा लड़कियों में झज्जर की बंटी,अन्नु ने मेडल जीते। टीम इवेंट ब्यॉज अंडर 16 भिवानी के संदीप ने गोल्ड जीता। जबकि लड़कियों में रोहतक की अंजली विजेता रहीं। सिंगल रोप पेयर फ्री स्टाइल लड़कियों के अंंडर 18 में रोहतक की मुस्कान अंजली ने गोल्ड जीता।

रोहतक. जंपरोपचैंपियनशिप जीतने के बाद खुशी जाहिर करते रोहतक टीम के खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...