पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 तक थे दो, 27 को हो 17 नामांकन

26 तक थे दो, 27 को हो 17 नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेन्द्रगढ़विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन की सुस्त चल रही प्रक्रिया ने शनिवार को जोर पकड़ा। 27 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की समय सीमा 3 बजे समाप्त होने तक 17 उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने 21 नामांकन-पत्र दाखिल किए।

शनिवार को 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए, जबकि 26 सितंबर तक दो उम्मीदवारों ने ही पर्चे भरे थे। भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामबिलास शर्मा ने नामांकन-पत्र के चार सेट दाखिल किए थे तथा कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने नामांकन-पत्र के दो सेट दाखिल किए हैं।

महेन्द्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र-69 के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि 24 सितंबर को हनुमान सिंह पाली ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पहला पर्चा भरा था। 25 को कोई पर्चा नहीं भरा गया। भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामबिलास शर्मा ने 26 सितंबर को नामांकन-पत्र भरा। जिसमें उन्होंने चार सैट दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को नामांकन के अंतिम दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जिनमें कांग्रेस पार्टी से राव दान सिंह ने नामांकन भरा संध्या सिंह प|ी राव दान सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। हजकां पार्टी से नरेश शर्मा जाटवास, रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस से राजकुमार खातोदड़ा, दीपक कुमार वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय, निर्मला तंवर चितलांग ने इनेलो पार्टी से, बलबीर सिंह क्रांतिकारी ने जनता दल, बाला देवी पालड़ी पनिहार ने हलोपा से अतर सिंह खरकड़ा आकोदा निवासी ने सभापा से नामांकन-पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार ओमप्रकाश गुलावला, जोगेन्द्र सिंह, अजय यादव सिगड़ा, अंजूबाला यादव सिगड़ा, शीशराम मुडायन ने निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर अपने- अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं।

महेंद्रगढ़. नामांकनकरते कांग्रेसी विधायक राव दानसिंह