- Hindi News
- कांग्रेस पार्टी का हाल लोकसभा चुनावों से भी बुरा होगा : धर्मबीर
कांग्रेस पार्टी का हाल लोकसभा चुनावों से भी बुरा होगा : धर्मबीर
कांग्रेस पार्टी का हाल लोकसभा चुनावों से भी बुरा होगा : धर्मबीर
महेन्द्रगढ़ | विधानसभाचुनावों में कांग्रेस पार्टी का हाल लोकसभा चुनावों से भी बुरा होगा। उक्त विचार भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने क्षेत्र के गांव पायगा, जांटवास, जोनावास, भांडोरनीची, बेरी, खातीवास, कोथल कला, नानगवास, डरोली जाट, कोथल कला, भाण्डोर उची, भालखी, जासावास, चामधेड़ा सहित लगभग एक दर्जन से गावों में लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी।
ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पगड़ी, फूल मालाओं से सांसद रामबिलास शर्मा के भाई राजेन्द्र शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख देवेन्द्र यादव, कंवर सिंह यादव, पूर्व सरंपच महेन्द्र सिंह यादव, भूपेन्द्र यादव धारूहेड़ा, मोहन सेठ, बंशीलाल एडवोकेट, मुकेश चौधरी, मंजू एडवोकेट, मंजीत सुरेहती, खुशबू बलराम यादव, रामस्वरूप रिवासा, सीबी दीक्षित जाटवास सहित अनेक भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।