पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी नीतियों का लाभ उठाएं

सरकारी नीतियों का लाभ उठाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन शिकायत निवारण को जिलों में सीएम विंडो की सुविधा : कंवर सिंह

सुनीं समस्याएं

सरकारने लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी नीतियां बनाई है तथा बनाई जा रही है। लोग सरकार की जनहितेषी नीतियों का भरपूर लाभ उठाएं।

यह बात जिला भाजपाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ स्थित निवास स्थान जयराम सदन में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने लोगों की कुछ समस्याओं को अपने स्तर पर निपटाया, जबकि कुछ समस्याओं की सूची बनाई, ताकि प्रो. शर्मा के समक्ष रख कर उनका समाधान कराया जा सके।

कंवर सिंह यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में समस्याओं की भरमार है तथा महेंद्रगढ़ को विकास की ज्यादा दरकार है जिसके समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री एवं महेन्द्रगढ़ के विधायक प्रो. रामबिलास शर्मा जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 100 दिनों के दौरान लिए गए निर्णयों का जिक्र करते हुए कहा कि घर-द्वार के नजदीक जन शिकायत निवारण के लिए जिलों में सीएम विंडो की शुरूआत की हुई है। सरकार एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए सीएम वेबपोर्टल शुरू किया गया है।

प्रशासनिक तंत्र को संवेदनशील, जवाबदेह, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए शीघ्र ही 43 हजार 707 भर्तियां निकाली जा रही हैं। नहरों की मरम्मत एवं सफाई पर इस अवधि के दौरान 70 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जिला भाजपाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश में 100 दिनों के दौरान 659 कि.मी. लेबी सड़कों की मरम्मत, सुधार, चौड़ा करने कारपेटिंग आदि के कार्यों पर 255 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

सड़क निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

उन्होंनेकहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को टूटी सड़कों से निजात दिलाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने करीब डेढ़ दर्जन सड़कों को बनाने की मंजूरी देते हुए 3 करोड़ 50 रुपए स्वीकृत करा दिए हैं। महेंद्रगढ़ की सड़कों को बनाने का कार्य जल्दी ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा द्वारा महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन स्कूलों को इस अवधि के दौरान अपग्रेड किया जा चुका है। इस क्षेत्र में लंबे छोटे रूटों पर अनेकों रोडवेज बसें चला कर लोगों को बेहतरीन ढंग से परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बिजली,पानी,शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन जैसी अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की लंबे समय तक उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में मास्टर प्लान के आधार पर कार्य करके क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली के नए युग का सूत्रपात किया जाएगा।