पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई मंड़ी में लगाई अध्यात्मिक प्रदर्शनी

नई मंड़ी में लगाई अध्यात्मिक प्रदर्शनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|प्रजापिता ब्रह्मकुमारीईश्वरीय विश्वविद्यालय नारनौल के तत्वाधान में सोमवार नई मंडी में शिव दर्शन अध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी को देखने सैंकडों की संख्या में संस्थान के साधक पहुंचे और शिव बाबा की महिमा सुनी। प्रदर्शनी का उद्घाटन सत्यनारायण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दीदी रतन ने बताया कि शिव बाबा के योग से मन में शांति के साथ-साथ शिव बाबा के गुणों के दर्शन होते हैं। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से एक पखवाड़े के लिए जिला महेन्द्रगढ़ तथा आसपास के शहरों में प्रतिदिन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जो कि शिवरात्रि तक चलेगा।