मतदाताओं को किया वोट के लिए प्रेरित
सिरसा | जिलेके मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियों कलाकारों लाला राम, जुगती राम, जगदीश राय अमरजीत ने गांव पन्नीवाला मोटा, चौटाला, डबवाली, अनाज मंडी डबवाली, वार्ड न0 7 डबवाली, बिज्जुवाली आदि में व्यापक प्रचार कर रहे हैं। ये मंडली भजनों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए। लोकतंत्र में वोट के महत्व के बारे में बता रही है। लोकतत्र में वोट का बड़ा महत्व होता है। भजन पार्टी सदस्यों ने लोगों से कहा कि वे जीवन में कभी भी किसी के दबाव एवं प्रलोभन में आकर मतदान करे। लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मतदान करके मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सके।