- Hindi News
- अलग अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
सलारपुरसे सिरसा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गांव सलारपुर निवासी 20 वर्षीय सुखवंत सिंह उर्फ सूखा राजमिस्त्री का कार्य करता है। रविवार सुबह वह बाइक पर सिरसा रहा था। रास्ते में सामने से रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। जिसमें से सुखवंत को गंभीर चोट आई जहां उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उधर गांव मिठड़ी के पास ट्रक बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है। डबवाली की ओर से रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ओढ़ां से डबवाली की ओर जा रही बाइक से टकराया। इसके बाद कीकर में जा भिड़ा। इस कारण बाइक सवार 35 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रतन लाल निवासी मंडी डबवाली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस ओढ़ां पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।