खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
कहींफुटबाल की किक तो कहीं चौके धक्के। कहीं ताईक्वांडों में लगाए दांव पेंच तो कहीं लगे निशाने। शनिवार को सोनीपत में जिला स्तरीय स्कूली खेलों की खूब धूम मची। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से स्कूलों का गाैरव तो बढ़ाया ही साथ ही भविष्य के खेल सितारे बनने के संकेत भी दिए।
तीरंदाजीमें होलीक्रास श्रीजी के तीरंदाजों ने जीते पदक : श्रीजीइंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में होली क्रास स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में हैप्पी ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के के सुर्यजीत ने दूसरा पीयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में होलीक्रास की तान्या ने पहला, मेजबान स्कूल की तान्या ने दूसरा होली क्रास की छाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ छोटूराम विज्ञान एवं प्राेद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के खेल निदेशक बीरेन्द्र हुड्डा ने किया तथा समापन अवसर पर स्कूल निदेशक हिमांशु कुच्छल एवं प्रिंसिपल वंदना गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता आशीष दहिया, अमित एवं अजय कुमार की देखरेख में हुई।
क्रिकेटमें प्रताप स्कूल बना विजेता : जिलास्तरीयस्कूली अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खरखौदा के प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल ने मेजबान ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल को 48 रन से हरा खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मटिंडू गुरुकुल को तीसरा डीपीएस खेवड़ा को चौथा स्थान मिला। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप स्कूल की टीम ने 7 विकेट खोकर 114 रन बनाए। अक्षय ने 51 इरशाद ने 27 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जी-3 स्कूल की टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर केवल 66 रन ही बना सकी। निखिल ने नाबाद 23 हिमांशु ने 15 रन बनाए। प्रताप स्कूल की ओर से शिवम ने तीन विकेट लिए।
पदकविजेता शूटरों का हुआ स्वागत : हरियाणाराज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत दस पदक प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों का शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के शूटर अंकुर सैनी ने दो स्वर्ण एक कांस्य, स्नेह भारद्वाज ने दो स्वर्ण एक कांस्य पदक प्राप्त किया। पंकज भारद