पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरे बदल रहा है हत्यारोपी, पुलिस हुई परेशान

डेरे बदल रहा है हत्यारोपी, पुलिस हुई परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरथलगांव की नागा बाबा गोशाला में एक युवक की सिर में चोट मारकर हत्या करने का आरोपी बार-बार डेरे बदलकर पुलिस काे चकमा दे रहा है। पुलिस की टीम की दबिश से पहले ही वह डेरा बदल लेता है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस डेरा संचालकों से भी पूछताछ कर रही है।

नागा बाबा गोशाला के संचालक बाबा विजयनाथ ने आरोप लगाया था कि हिसार के बांस गांव निवासी सुनील गोशाला में आया हुआ था। इसी रात यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के लडुवा गांव का कालूराम भी गोशाला में कार सेवक के लिए आया था। सोमवार सुबह कमरे में कालूराम का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ था। संचालक विजयनाथ के बयान पर पुलिस ने आरोपी सुनील निवासी बांस जिला हिसार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। हत्यारोपी अक्सर घर से गायब रहता था।

वह यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार के डेरों में रहता था। आरोपी नशे का भी आदी बताया गया है। पुलिस को सूचना मिलती है कि वह एक बाबा के डेरे में हैं। जब पुलिस पहुंचती है तो आरोपी वहां से फरार हो जाता है। एसएचओ अजय धनखड़ ने बताया कि पुलिस की तीन टीम हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं। आरोपी बाबाओं के ठिकाने बदल रहा है। जिस वजह से उसे गिरफ्तार करने में परेशानी हो रही है।