- Hindi News
- भाजपा मंडल प्रधान की दुकानों पर चली प्रशासन की जेसीबी
भाजपा मंडल प्रधान की दुकानों पर चली प्रशासन की जेसीबी
जिलानगर योजनाकार की टीम ने गुरुवार को दिन भर मुरथल में नवनिर्मित दुकानों पर जेसीबी चलवाई। इस कार्रवाई में प्रशासन ने भाजपा के मंडल प्रधान रीजकराम की चार दुकानों को भी तोड़ दिया। ग्रामीणों ने डीटीपी पर बगैर नोटिस दिए दुकानों को तोड़ने का आरोप लगाया है। मुरथल गांव के लोगों ने इसके विरोध में डीटीपी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मुरथल से ताजपुर रोड पर दर्जन से अधिक नई दुकानों का निर्माण किया गया था। जिसे प्रशासन ने अवैध निर्माण करार दिया था। गुरुवार को डीटीपी बिजेंद्र राणा, एटीपी नीलम शर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवदीप सिंह, एसएचओ अजय धनखड़ दो जेसीबी भारी पुलिस बल के साथ मुरथल-ताजपुर रोड पर पहुंचे। सबसे पहले प्रशासन की टीम ने मुरथल गांव में बन रही दुकानों को तोड़ा। उसके बाद प्रशासन ने मुरथल रोड पर बनी तीन और दुकानों को तोड़ा। इसके बाद प्रशासन का पीला पंजा भाजपा के मंडल प्रधान रीजकराम आंतिल की दुकानों पर चला। भाजपा नेता के पार्टनर अमित गहलावत ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विराेध किया। जिस पर एसएचओ अजय धनखड़ ने उन्हें प्रशासनिक टीम से दूर कर दिया।
मुरथल गांव निवासी एवं भाजपा के मंडल प्रधान रीजकराम, अमित गहलावत, कर्मवीर, सतनारायण, जयकिशन, आनंद, प्रकाश, प्रवीन, राहुल ने आरोप लगाया कि डीटीपी ने बगैर नोटिस के उनकी दुकानों को तोड़ा हैै। जहां पर दुकानों को तोड़ा गया, वहां पर और भी अवैध निर्माण किए गए थे। जिन्हें डीटीपी के दस्ते ने छोड़ दिया।
जिस दाैरान नगर योजनाकार की टीम तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दे रही थी, वहीं उनके सामने लोग रिश्वत का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों ने कहा जो मोटे पैसे दे देता है, उसके निर्माण छोड़ दिए जाते हैं। गरीब लोगों के मकान दुकान तोड़कर प्रशासन वाही-वाही लूट रही है। प्रशासन ने गरीबों के साथ अन्याय किया है।
उन्होंने कानून के दायरे में अवैध निर्माण गिराए हैं। सभी अवैध निर्माण करने वालों को पहने नोटिस दिए गए थे। नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रशासन ने निष्पक्ष रूप से अवैध निर्माणों को तोड़ा है।\\\'\\\' बिजेंद्रराणा, डीटीपी।
राई. डीटीपीके खिलाफ रोष प्रदर्शन करते मुरथल गांव के लोग।