14 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 एमएलडी के चार एसटीपी
नगरनिगम बनने पर शहर का हिस्सा बने 26 गांवों के हालात सुधारने पर काम शुरू हो गया है। इन गांवों जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवर सिस्टम गंदे पानी की निकासी सुधारने के लिए 14 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
योजना के मुताबिक चार ग्रुप में विभाजित कर इन गांवों में सीवर सिस्टम बनेगा। इन चार स्थानों पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन्हीं चारों से सभी गांवों की सीवरेज लाइन को जोड़ा जाएगा। विभाग द्वारा प्रोजेक्ट की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ताजा सर्वे के अनुसार इन गांवों की आबादी एक लाख 12 हजार है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट पर कार्य अगले वित्त वर्ष में शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला ने बताया कि चुने गए प्वाइंट पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट से जुड़े लगभग सभी कार्य पूरे हो गए हैं। कंसल्टेंट से अनुमति मिलते ही फाइल एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल के लिए भेज दी जाएगी। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। काम शुरू होने के एक साल के अंदर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। एसटीपी स्थापित करने से पहले सीवर लाइन पर भी काफी धन खर्च होगा।
जाहरी ग्रुप एसटीपी
{जाहरीटू देवड़ू तक सीवर पाइप लाइन।
{ड्रेन-6 पर जाहरी में निर्माण।
{क्षमता:दोएमएलडी एसटीपी।
{लागत:करीबदो करोड़।
{फायदा:3742आबादी को।
बरोटा ग्रुप एसटीपी
{लाभांवितगांव: अकबरपुरबरोटा, राठधना, जगदीशपुर, जठेड़ी, लिवान।
{ड्रेन नंबर आठ से राठधना एसटीपी में कनेक्शन।
{लागत: करीब8 करोड़ रुपए।
{फायदा: 17542की आबादी को।
हरसाना बैंयापुर ग्रुप एसटीपी
{लाभान्वितगांव : लहराड़ासे हरसाना {लहराड़ा में इंटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य कर इस इलाके की व्यवस्था को ककरोई एसटीपी से जोड़ दिया जाएगा।
{लागत: दोकरोड़
{फायदा: 18926की आबादी को।
खेवड़ा में ग्रुप एसटीपी
{क्षमता:4 एमएलडी
{लाभान्वितगांव : मुरथल,दीपालपुर, खेवड़ा, नांगल खुर्द, किशोरा, मुकीमपुर, जोशी चौहान, असवारपुर कुमासपुर।
{लागत: करीब8 करोड़ रुपए।
{फायदा: 60703आबादी को।
शहर में राठधना रोड पर 25 एमएलडी का एसटीपी है। जिस पर पूरा शहर निर्भर है। शहर से रोजाना करीब 50 एमएलडी पानी निकलता है। जिसके कारण शहर की विभिन्न कॉलोनियों गलियों में सीवर का गंदा पानी इकट्ठा रहता है। जिसके मद्देनजर विभाग द्वारा ककरोई में 30 एम एलडी का नया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 88 करोड़ है। इसके तैयार होने में अभी छह महीने का समय और लगेगा। जिसके बाद शहर में सीवर का पानी दो भागों में बंट जाएगा।
^केंद्र सरकार की स्कीम के तहत इन गांवों के लिए एसटीपी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर कंसल्टेंट को सौंप दी गई है। जिसकी अप्रूवल मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को बहुत फायदा होगा। हालांकि विभाग पूरी तरह से तैयार है।\\\'\\\'एसके दहिया,एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, सोनीपत।