साेनीपत - मुरथल में 44 एकड़ में बनेगी देश की तीसरी साइंस सिटी: सीएम
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में शुक्रवार को छठी सर छोटूराम मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सोनीपत में देश की तीसरी साइंस सिटी मुरथल विश्वविद्यालय के साथ लगती 44 एकड़ जमीन में बनाई जाएगी। इससे टूरिस्ट आएंगे साइंस खोज के लिए नए अवसर मिलेंगे, प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी। अभी तक कोलकाता और पंजाब के कपूरथला में साइंस सिटी बनी हुई हैं।