राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में सोनीपत का दबदबा
शहरके गोहाना रोड बाईपास स्थित इंडियन माडर्न हाई स्कूल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि तीर्थ राणा ने किया। इस दौरान डीएसओ प्रेम हुड्डा, जूडो एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल त्यागी, स्कूल की डायरेक्टर नीलम गाहल्याण रेफरी सतपाल गुलिया मौजूद रहे। प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और जीत के लिए खूब पसीना बहाया। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में सोनीपत का दबदबा रहा।
{25 किलोभार वर्ग में सागर साई स्कूल सोनीपत ने प्रथम, अंशू पीएसएम स्कूल खरखौदा ने द्वितीय, अभिषेक गुड़गांव कपिल इंडियन स्कूल सोनीपत ने तृतीय स्थान पाया।
{50 किलोभार वर्ग में केश इंडियन स्कूल सोनीपत ने प्रथम, राकेश कैथल ने द्वितीय, यशवीर खरखौदा प्रतीक मुरथल ने तृतीय स्थान पाया।
{ 28 किलो भारवर्ग में राजेश नरेला ने प्रथम, सोनू सोनीपत ने द्वितीय, अभिमन्यु गुड़गांव अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
{ओपन महिला वर्ग में प्रीति इंडियन स्कूल सोनीपत ने प्रथम, रितू इंडियन स्कूल सोनीपत ने द्वितीय, रितिका नरेला मनीषा कैथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोनीपत . राज्यस्तरीय जूडो स्पर्धा में दमखम दिखाते विद्यार्थी।