दांडी यात्रा झांकी का सीएम खट्टर ने किया लोकार्पण
राष्ट्रपितामहात्मा गांधी के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों की स्वाभिमान की प्रतीक दांडी यात्रा से संबंधित 11 मूर्तियों की झांकी अब सोनीपत में भी लोग देख सकेंगे। मुरथल रोड पर श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के बाहर बनीं इन मूर्तियों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक राजीव जैन के अलावा इन मूर्तियों के संस्थापक राकेश कुच्छल भी मौजूद थे। सीएम मनोहर लाल ने मूर्तियों की सोनीपत में स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए ये मूर्तियां देश के गौरवशाली इतिहास का बखान करती प्रतीत होंगी।
सोनीपत | वक्फकी जमीन पर लंबे समय से काबिज किराएदारों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। मैंने केंद्र सरकार को इस कानून में आवश्यक बदलाव के लिए चिट्ठी लिखकर अपना काम कर दिया है। नोटिस किसी के पास नहीं आएगा। यदि कोई परेशान कर रहा है तो बताएं, कोई वक्फ अधिकारी भ्रष्टाचार करता है तो उसकी सूचना डीसी को दें। उस पर कार्रवाई होगी। यह बात सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत प्रवास के दौरान वक्फ बोर्ड टेनेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कही।
सोनीपत | स्पेशलबच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए लिटल एंजल्स स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। विशेष बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए सरकारी स्तर पर भी प्रयास किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने लिटल एंजल्स स्कूल के एम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिकता को मजबूत बनाने के लिए सोनिया आर्य मेमोरियल इनक्लूजिव स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अन्य विद्यालयों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य उपस्थित थे।
सोनीपत . दांडीयात्रा झांकी का लोकार्पण करते सीएम मनोहर लाल खट्टर।