पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा स्पर्धा में पूजा बनी विजेता

सड़क सुरक्षा स्पर्धा में पूजा बनी विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुरथल में बुधवार को सड़क सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएचओ अजय धनखड़ ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।

पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुरथल थाना क्षेत्र के रामनगर, मुरथल स्वर्णप्रथ स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुरथल को तीन वर्ग में बांटा गया था।

एक वर्ग में पूजा प्रथम, निकिता दूसरे रितिका तीसरे स्थान पर रही। दूसरे वर्ग में मेघा प्रथम, प्रीति दूसरे सविता तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देना जागरूक करना था। एसएचअो अजय धनखड़ ने कहा कि सावधानी से सड़क हादसों पर अंकुश लग सकता है।