पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौच के लिए गई युवती के साथ दुष्कर्म, गांव में तनाव

शौच के लिए गई युवती के साथ दुष्कर्म, गांव में तनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पबनेरागांव में एक नाबालिग के साथ बलात्कार की दिल दहलाने वाले घटना ने सबको चौंका दिया है। घर में शौचालय की सुविधा होने से बाहर शौच करने गई एक 14 वर्षीय लड़की को घातक लगाए बैठे गांव के ही 20 वर्षीय युवक ने उठा लिया और फिर उसके साथ घनी झाड़ियों में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह के समय हुई बलात्कार की घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन मेडिकल देर शाम को करवाया गया। बलात्कार की इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। वहीं परिजनों ने मामले पर रोष व्यक्त किया और आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पबनेरा गांव की 14 वर्षीय लड़की ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव के ही मुकेश उर्फ मुखी ने उसे जबरन उठा कर ले गया और उसकेे साथ बलात्कार किया और आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने घर पहुंचकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। घटना के बाद परिजनों ने मामला मुरथल पुलिस के संज्ञान में लाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी लड़की का मेडिकल नहीं करवाया, उनके कड़े एतराज के बाद देर शाम मेडिकल करवाया गया। परिजनों ने इस घटना पर रोष जताया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

मामले की जांच करते हुए पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी मुकेश के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया गया। जल्दी ही आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया जाएगा।\\\'\\\' सुदेश,मामलेकी जांच अधिकारी।