पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए पत्नी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

दहेज के लिए पत्नी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| थानामुरथल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र मनी प्रकाश निवासी समयपुर बादली, दिल्ली का रहने वाला है। 29 अगस्त को सुनीता पुत्री जयभगवान निवासी भिगान ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि उसकी शादी वर्ष 2008 में अश्वनी कुमार पुत्र मनी प्रकाश निवासी यादव नगर समयपुर बादली, दिल्ली के साथ हुई थी। हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और गत दिनों दहेज के लिए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति अश्वनी कुमार गिरफ्तार कर लिया है।