हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
मुरथलगांव की नागा बाबा गोशाला में एक युवक की सिर में चोट मारकर हत्या करने का आरोपी पुलिस काे चमका दे रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक अपने घर पर है। इस सूचना पर पुलिस ने उसके मकान पर दबिश, लेकिन आरोपी पहले ही घर से फरार हो चुका था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके परिजनों का सहयोग ले रही है। नागा बाबा गोशाला के संचालक बाबा विजयनाथ ने आरोप लगाया था कि हिसार के बांस गांव निवासी सुनील गोशाला में आया हुआ था। इसी रात यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के लडुवा गांव का कालूराम भी गोशाला में कार सेवक के लिए आया था। सोमवार सुबह कमरे में कालूराम का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ था। संचालक विजयनाथ के बयान पर पुलिस ने आरोपी सुनील निवासी बांस जिला हिसार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। एसएचओ अजय धनखड़ ने बताया कि पुलिस की तीन टीम हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं। आरोपी ठिकाने बदल रहा है। उसके फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। फोन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।