प्रेम भाव समाज के लिए जरूरी
ब्रह्मलीनयोगीराज स्वामी श्री ब्रह्म प्रकाश नारायण महाराज का निर्वाण दिवस नारायण आश्रम सिसाना में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालु महात्मा नारायण आश्रम में पहुंचे। प्रात: आठ बजे यज्ञ किया और इसके बाद सत्संग भंडारे का आयोजन किया गया। निर्वाण दिवस समारोह के मुख्यातिथि एवं अनाथ आश्रम मुरथल के महंत श्री 1008 दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मनुष्य को इस नसवर संसार को छोड़ कर अवश्य जाना है। यह सभी जानते भी हैं, परन्तु फिर भी वे लालच एवं मोह माया में उलझे रहते हैं। मनुष्य को मुक्ति चाहिए तो उसे इन भोग विलासों से दूर रहकर ईश्वर की भक्ति करनी करे संसार में प्रेम सच्चाई का संदेश दे।
मुक्ति का मार्ग भी गुरु ही दिखा सकता है। इसलिए गुरु की सेवा और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए कार्य करने चाहिए। नारायण आश्रम की प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल दहिया ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी धर्म देव, स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज, राजेन्द्रदास महाराज, टेकराम महाराज,स्वामी रामानंद गोपालपुर आदि ने भी प्रवचन दिए।
खरखौदा. सिसानामें नारायण महाराज के आश्रम में प्रवचन देते हुए संत।