20 दिन में परिणाम
सोनीपत | दीनबंधुछोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल ने परीक्षा परिणाम की तिथियों को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा समाप्त होने के 20 दिन में परिणाम घोषित करने का दावा किया गया है। विवि द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पहला परिणाम 15 जनवरी को घोषित होगा और अंतिम 15 फरवरी को। विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में दो दिसबंर से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। 24 दिसंबर को ये पूरी हो जाएंगी।