लोक अदालत 28 को
सोनीपत | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हर्षाली चौधरी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 28 दिसंबर को जिले के गांव मुरथल की चौपाल में ग्रामीण लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में गांव मुरथल, बख्तावरपुर, नांदनौैर, असदपुर, मेहंदीपुर, माच्छरौला, मलिकपुर, ताजपुर, टिकोला, जैनपुर, बडौली, बसौदी, मुकीमपुर नांगल खुर्द गांवों के मुकद्दमों का निपटारा किया जाएगा।