- Hindi News
- दोस्तों ने लगाई घर में सेंध एक लाख 7 हजार ले गए
दोस्तों ने लगाई घर में सेंध एक लाख 7 हजार ले गए
शहरके वेस्टराम नगर में दोस्तों ने ही दोस्त का घर खंगाल डाला। आरोपी दोस्त के घर से एक लाख 7 हजार रुपए की नगदी अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना का जैसे ही मकान मालिक को पता चला वह दंग रह गया। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संदर्भ में दो किशोर एक युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
राजू पुत्र गुलाब मूलरूप से औरंगाबाद हाल वेस्टराम सोनीपत में किराये के मकान पर रहता है। राजू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पास उसके दो साथी नाबालिग रिंकू निवासी मुरथल अड्डा आते थे। दोस्ती के नाते वह उनसे काफी घुल मिल गया था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीछे से उसके मकान में सेंध लगा दी।
आरोपी उसके मकान से 1 लाख 7 हजार रुपए की नगदी, मोबाइल फोन, पाजेब अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कालूपुर चौक पर रहने वाले दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया है। नाबालिग चोरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं बालिग चोर अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।
चाेरीके बाद बांट ली थी हिस्सों में राशि : पुलिसने बताया कि आरोपी नाबालिग चोरों ने बताया कि उन्होंने चोरी की घटना के बाद नगदी को हिस्सों में बांट लिया था। रिंकू ने उन्हें 25-25 हजार रुपए दिए थे। नगदी मिलने के बाद दोनों ने करीब 3-3 हजार रुपए खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों से 22-22 हजार रुपए की नगदी बरामद की है।