पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"एक एक समस्या का कराएंगे समाधान\'

\"एक-एक समस्या का कराएंगे समाधान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाबाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा कि वे शहर की सभी समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। जनता ने जो विश्वास हमारे ऊपर जताया है उस पर वे खरा उतरेंगी। जैन शुक्रवार को जटवाड़ा स्थित शिव मंदिर और मुरथल अड्डा पर जन समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि आप सब लोगों ने दूसरी बार शहर से कमल खिलाया तो पार्टी ने आप को मंत्री पद देकर नवाजा है। उन्होंने कहा कि शहर की सभी समस्याओं का एक-एक कर समाधान किया जा रहा है। मार्च तक शहर से पेयजल की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जटवाड़ा क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया और नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें। कूड़ा उठाने की भी नियमित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की सरकार है और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम करने पर विश्वास रखती है। प्रदेश केंद्र सरकार लोगों के विकास के लिए लगातार नई नीतियां लागू कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन से लेकर उद्योगों के विकास और आम आदमी की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि हम हमेशा से ही शहर की जनता के बीच रहे हैं और हमें हर समस्या की जानकारी है। सोनीपत को एक सुंदर शहर के रूप में विकसित करेंगे। रुके पड़े कामों को भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जैन, राजेंद्र प्रधान, अशोक खत्री, राजीव खत्री आदि मौजूद रहे।

सोनीपत. मुरथलअड्डा पर लोगों की समस्याएं सुनतीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन।