पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीपी की कार्रवाई से ग्रामीणों में राेष

डीटीपी की कार्रवाई से ग्रामीणों में राेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वामपंथी दलों ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला

सरकारपर जन विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को वामपंथी दलों के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें सीपीआई, सीपीआई एम, सीपीआई एमएल एसयूसीआई के पदाधिकारियों सदस्यों ने हिस्सा लिया। देवी लाल चौक स्थित अंबेडकर पार्क से उन्होंने डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। जिसमें जमकर सरकारी विरोधी नारे लगाए। आरोप लगाया कि सरकार लोगों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर उन्हें बर्बाद करने पर तुली है। जबकि चुनाव से पहले कई तरह के वादे किए थे। अब जब लागू करने की बारी आई तो सारे फैसले कर्मचारी विरोधी लिए जा रहे हैं।

सचिव ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। पूंजी पतियों को संरक्षण दिया जा रहा है। आम आदमी की सोचने भर की फुर्सत नहीं है। अगर सरकार के पास कुछ था ही नहीं तो केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने की जरूरत क्या थी। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू करने से सरकार कतरा रही है। मनरेगा को पूरे देश में और भी तैयारी के साथ शुरू करने की जरूरत है जबकि सरकार इसे समाप्त करना चाहती है। मनरेगा से देश के हर वर्ग को काम मिल सकेगा। साथ ही सरकार पर सरकारी विभागों के निजीकरण करना बंद करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकारों ने अगर कर्मचारियों और सामान्य लोगों का शोषण करना बंद नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

सोनीपत. अपनीसमस्या को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे गांव मुरथल के लोग।

सोनीपत. मिनिसचिवालयपर अपनी लड़ाई के लिए एसयूसीआई के सदस्य पदाधिकारी प्रर्दशन करते हुए।