- Hindi News
- महिला ने लगाया जहर खिलाने का आरोप, चार पर केस दर्ज
महिला ने लगाया जहर खिलाने का आरोप, चार पर केस दर्ज
रेवलीगांव की एक महिला ने गांव के ही तीन महिला एक युवक पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले कि शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस घटना से पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है।
पूनम प|ी रविंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह सुबह अपने घेर में गई थी। इसी दौरान उसे संदीप पुत्र रामकुमार, सुनीता प|ी संदीप, बिमला प|ी रामकुमार शकुंतला ने दबोच लिया। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि दोनों पक्षों में एक बार पहले भी झगड़ा हो चुका है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया था।