पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिगा से िकया दुष्कर्म

नाबालिगा से िकया दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनपुरगांव से कुछ दिन पहले बहला फुसलाकर भगाई गई लड़की से आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को शहर के मुरथल अड्डा चौक से गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। कुछ दिन पहले जैनपुर गांव के एक व्यक्ति ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी बेटी को रामनगर निवासी सुमित बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे में अब पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को कई बार भगाकर ले जा चुका है और वह सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।