पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में अव्यवस्था हावी रही

प्रतियोगिता में अव्यवस्था हावी रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाष स्टेडियम में हुए जिला स्तर के रोचक मुकाबले

राजीव गांधी ग्रामीण खेलों में सोनीपत ब्लाक का रहा दबदबा

दोपहर 1 बजे तक नहीं हो सकी स्पर्धा

राजीवगांधी ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को सुभाष स्टेडियम में जिला स्तर के रोचक मुकाबले हुए। स्टेडियम में कबड्डी से लेकर हॉकी के मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में से सोनीपत और गोहाना की टीमों ने अपना वर्चस्व बनाये रखा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी यशवीर गोयत ने किया। उन्होंने सभी को जीवन में खेलों के महत्व से अवगत कराया।

मुरथल और राई ब्लॉक के खिलाडिय़ों के साथ आए कुमासपुर के जयसिंह कौशिक ने बताया कि एथलेटिक्स के खिलाडिय़ों की प्रतियोगिताएं हमेशा सुबह 10 बजे तक करवा दी जाती है। वहीं शुक्रवार को एथलेटिक्स और एथलीट दोनों ही अव्यवस्था की भेंट चढ़ गये और दोपहर 1 बजे तक प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाये। सुभाष स्टेडियम से सीआरए कॉलेज तक चक्कर काटते हुए एनर्जी भी वेस्ट करनी पड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल विभाग की लचर व्यवस्था देखने को मिली। प्रतियोगिता का सुबह 9.30 बजे उदघाटन के साथ ही कहा गया कि एथलेटिक्स के प्रतिभागी सीआरए कालेज के ग्राउंड में चले जाएं, वहीं पर उनकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागी आनन-फानन में सीआरए कॉलेज पहुंच गए। लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि कॉलेज को इसके बारे में कोई सूचना ही नहीं। इस कारण उनकी इंट्री तक नहीं हो सकी। आठों ब्लाक के खिलाड़ी कॉलेज से वापस सुभाष स्टेडियम तक दौड़ लगाई, यहां से फिर सीआरए कॉलेज में भेजा गया। हालांकि बाद प्रतियोगिता हिंदू कालेज में करवाई गई।

सोनीपत | शहरके माडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की रंगोली स्पर्धा में राजकीय स्कूल जाखौली ने प्रथम, गन्नौर राजकीय स्कूल ने द्वितीय कंवाली राजकीय स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आरती खन्ना ने राजकीय स्कूल मुरथल अड्डा ने प्रथम, सूरज राजकीय स्कूल माडल टाउन ने द्वितीय प्रमोद राजकीय स्कूल माडल टाउन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन वंदना खेड़ी तगा ने प्रथम, साक्षी ने गन्नौर राजकीय स्कूल ने दूसरा र