पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक सरोकार में आगे बढ़ें युवा, कॉलेज में खोला गया क्लाथ बैंक

सामाजिक सरोकार में आगे बढ़ें युवा, कॉलेज में खोला गया क्लाथ बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियोंमें सामाजिक जागरुकता की भावना बढ़ रही है। वे रस्म अदायगी के तौर पर महज भाषणों तक सीमित नहीं रहे हैं। वे साल भर में होने वाले रक्तदान शिविरों में अपनी भागीदारी से भी आगे निकल आए हैं। जरुरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना हो या फिर उनके लिए खाद्य एवं कपड़ों का इंतजाम करना। अब वे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को जगदीशपुर स्थित एमएसआईटी कॉलेज में क्लाथ बैंक की शुरुआत हुई। संस्थान के टीचिंग कार्डिनेटर गोविंद खत्री स्टूडेंट्स कोआडिनेटर पंकज सरदाना ने बताया कि इस बैंक के जरिए कॉलेज के विद्यार्थी उन कपड़ों एवं अन्य आवश्यक सामानों को जमा करेंगे, जो उनके लिए उपयोग में नहीं है। यह कार्य 24 दिसंबर तक किया जाएगा। 25 दिसंबर के दिन कॉलेज स्टूडेंट सांता क्लॉज की भूमिका में क्षेत्र के अनाथालय एवं उन स्थानों में जाएंगे जहां जरुरतमंद बच्चे रहते हैं। वहां जाकर एक दिन उनके साथ बिताएंगे। बच्चों को सामान वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जाएगी। यह दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की यूथ वेलफेयर फेडरेशन की मुहिम का अगला पड़ाव है। पहले फेडरेशन के सदस्यों ने सिर्फ विश्वविद्यालय में ही इसे संचालित किया था। विवि की एक अन्य विंग सवेरा भी विवि में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बच्चों को प्रतिदिन शिक्षा दान दे रही है।

हिस्सा बनकर उत्साहित है स्टूडेंट्स : कॉलेजस्टूडेंट्स इस मुहिम का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित है। फेडरेशन के सदस्य कुलदीप, मयंक, सौरव, मनीष, गौरव, अभिमन्यु, तरण, विनीत, प्रवीन आकाश ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। भविष्य में वे और भी मुहिम चलाकर जरुरतमंद को सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।