- Hindi News
- भक्ति में विश्वास समर्पण श्रद्धा का महत्व है : बाबा
भक्ति में विश्वास समर्पण श्रद्धा का महत्व है : बाबा
बाबाप्रकाशपुरी आश्रम गुड़गांव के महंत बाबा रवि पुरी महाराज ने कहा है कि संत सारे संसार के लिए मंगल की चाहत रखते हैं।
भक्ति की लाइन में विश्वास, समर्पण और श्रद्धा का महत्व है। संत तो भगवान का रुप हैं जिनका इन पर विश्वास है उनको इनका आशीर्वाद है। वे गांव पुरखास धीरान में प्रवचन कर रहे थे। काला नाथ मुरथल वाले, शंकर बाबा पानीपत, मौनी बाबा जाहरी वाले आदि भी उपस्थित रहे। प्रीत सिंह की स्मृति में हुए सत्संग में देवेंद्र कौशिक, सुरेंद्र दहिया, सूबे सिंह मास्टर, जयपाल, आजाद, विजय कोच, जोगेंद्र गुलिया, शीशपाल पहलवान आदि ने आशीर्वाद लिया।