पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस चुनाव:मतदान करने के बाद मिलेगी स्लिप भी

विस चुनाव:मतदान करने के बाद मिलेगी स्लिप भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाआम चुनाव 2014 के लिए आचार संहिता लागू होते ही जिले के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी समीर पाल सरो की अध्यक्षता में शनिवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों चुनाव ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सोनीपत में पहली बार वोटिंग करने के बाद स्लिप मिलने के लिए कार्यक्रम को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। ईवीएम मशीन के साथ एक डिवाइस भी लगाया जाएगा। ऐसे में यहां हो रही सभी गतिविधियां लघु सचिवालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में दिखाई देंगी। इसके के लिए मुरथल विवि की मदद ली जाएगी। केंद्र सरकार के 600 कर्मचारियों को माइक्रो आब्जर्वर भी लगाए जाएंगे।

पोलिंग स्टेशनों को लेकर उन्होंने पीडब्लूडी, पब्लिक हेल्थ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्था को दुरुस्त कर लें। एसपी अरूण कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएसपी अजीत कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीटिंग में एडीसी शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम अमित खत्री, सीटीएम सुधांशु गौतम, एसडीएम गोहाना सतबीर सिंह लोहचब, एसडीएम गन्नौर रिगन कुमार, एसडीएम खरखौदा राजीव अहलावत, डीएसपी अजीत सिंह सहित जिला के अधिकारी उपस्थित थे।

सोनीपत. लघुसचिवालयपर डीसी समीरपाल सरो अधिकारियों की बैठक लेते हुए।