हमारा प्रयास क्वालिटी से समझौता हो
राई | नेशनलएसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट आर्किटेक्ट यानि नासा संस्था के विद्यार्थियों ने शनिवार को देवीलाल पार्क से लेकर मुरथल तक रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा बनाई गई बिल्डिंग का दौरा किया। विद्यार्थियों का मानना है कि रियल एस्टेट के मामले से जुड़ी कंपनियों को क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। नासा की यूनिट सचिव चेतना राठी अंशुल ने बताया कि प्रदेश के छह आर्किटेक्ट कॉलेज के डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने एक यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रियल एस्टेट के क्षेत्र में एनएच 1 के बढ़ते महत्व पर चर्चा की गई। उन्होंने इस बात पर गोर दिया कि हर रियल एस्टेट कंपनी जीटी रोड पर ही अपने प्रोजेक्ट को महत्व क्यों दे रही हैं। पिछले चार-पांच सालों में एनएच 1 पर रियल एस्टेट का कारोबार बढ़ा है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि कहीं पैसे के लालच में क्वालिटी से समझौता हो जाए। इसी वजह से आर्किटेक्ट विद्यार्थी जांच कर नए-नए डिजाइन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर मिलन, आकाश, निहित, प्रिया, रिषभ, रोहित, रिया, सोनिका, शबनम, मोनिका, शिप्रा, द्वीप सुनील आदि मौजूद थे।
राई. जीटीरोड देवीलाल पार्क पर यात्रा निकालते विद्यार्थी।