पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों के बल पर इनोवा लूटने वाले आरोपी पकड़े

हथियारों के बल पर इनोवा लूटने वाले आरोपी पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशलस्टाफ सोनीपत पुलिस ने हथियारों के बल पर इनोवा गाड़ी लूटने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के आरोपी शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी दर्शन लाल मलिक ने बताया कि 18 जुलाई को तजेन्द्र पुत्र जीत सिंह निवासी डीडीए फ्लैट नई दिल्ली ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि वह अपनी इनोवा गाड़ी को लेकर दिल्ली से पानीपत जा रहा था। इस बीच जब वह सोनीपत के हवेली होटल के नजदीक लघुशंका के लिए रुक गया था। लेकिन तभी तीन युवकों ने हथियार सहित उसे काबू कर लिया था और उस से पर्स इनोवा गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच तेज की थी आरोपी लूटी गई इनोवा को गांव गढ़ी केसरी के नजदीक छोड़कर भाग गए थे। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी राजीव की टीम प्रेम कुमार, विजय कुमार, सुरेश, रमेश और मोहन सिंह ने आरोपी लुटेरों को गांव मुरथल की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों अपनी पहचान शौकीन पुत्र हबीब निवासी मुरथल, धीरज पुत्र जय कुवार मंजीत उर्फ मोनू पुत्र ताराचंद निवासी कामी के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लगभग 3 माह पहले हवेली होटल के नजदीक से उन्होंने हथियार के बल पर इनोवा गाड़ी छीनी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शौकीन पुत्र हबीब निवासी मुरथल इसी वर्ष 2014 में लूट की घटना के एक मामले में खरखौदा पुलिस का भी वांछित आरोपी है।

सोनीपत. पुलिसटीम की गिरफ्त में इनोवा लूटने वाले तीनों अारोपी।