पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस चुनाव : आंतिल चौबीसी खाप उतार सकती है उम्मीदवार

विस चुनाव : आंतिल चौबीसी खाप उतार सकती है उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोभाजपा के टिकट वितरण में आंतिल चौबीसी खाप के नेताओं को महत्व दिए जाने को चौबीसी से नेताओं ने गंभीरता से लिया है। रविवार को आंतिल चौबीसी के लोगों ने तीन अलग-अलग जगह पंचायत कर आंतिल खाप के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की टिकट पर आस लगाए बैठे कुछ नेताओं के समर्थन भी में आंतिल चौबीसी के बुजुर्ग सीएम से मिलने दिल्ली गए हैं।

हलका राई में आंतिल खाप चौबीसी के 24 गांव हैं। आंतिल चौबीसी के लाेग अब केवल कांग्रेस की टिकट सूची पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें डर है कि मौजूदा विधायक दहिया होने के कारण आंतिल नेताओं की टिकट कट सकती है। पूर्व जिला महासचिव जयवीर आंतिल, मुरथल गांव के सरपंच रामेश्वर आंतिल, युवा कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष जसपाल आंतिल, जोगेंद्र आंतिल भी टिकट के लिए दावा ठोक रहे हैं। कोई समर्थकों के साथ सीएम से मिलने जा रहा है तो कोई क्षेत्र के लोगों के हस्ताक्षर करवाकर सीएम को सौंप रहा है। हुकम सिंह आंतिल, जयभगवान आंतिल, कुलदीप आंतिल, जोगेंद्र आंतिल, देवी सिंह, रामपत, बेदू, राजे नंबरदार, ईश्वर, माडू, राजेंद्र ने कहा कि इस बार आंतिल चौबीसी एकजुट हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल आंतिल चौबीसी में टिकट देकर खाप का अपमान कर रहे हैं। जो भी पार्टी खाप में टिकट देगी, वे उसे जिताने का काम करेंगे। यदि आंतिल खाप में टिकट नहीं आई तो वे पंचायती उम्मीदवार मैदान में उतार देंगे।

खेवड़ामें भी हुई पंचायत : आंतिलचौबीसी के मुद्दे पर खेवड़ा गांव में पूर्व सरपंच सुरेंद्र आंतिल उर्फ लीलू प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत हुई। जिसमें आसपास के 24 गांवों से खाप के प्रतिनिधि पहुंचे।

राई. सीएमसे मिलने के लिए दिल्ली जाते आंतिल चौबीसी के सदस्य।