- Hindi News
- पहले वोट डालो बाद में करना दूसरा काम, नोटा भी एक बटन
पहले वोट डालो बाद में करना दूसरा काम, नोटा भी एक बटन
राई | मतदानकर लोकतंत्र को अौर मजबूत करें। प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट की ताकत को पहचानें। यदि आपको कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो नोटा का बटन दबाकर अपना विरोध जता सकते हैं। यह कहना है बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान अजीत आंतिल का। वे मुरथल गांव में मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। 15 अक्टूबर का दिन प्रदेश की राजनीति में एक सरकार बनाने का दिन होगा। इस दिन प्रदेश के हर वासी को मतदान करना चाहिए। आंतिल ने कहा कि जनता पूरे पांच साल जागती है और जब एक दिन फैसले का आता है तो वे सो जाते हैं। सुबह-सुबह मतदान, उसके बाद दूसरा काम नारा लेकर उनकी संस्था गांव जा रही है। इस मौके पर संजीत आंतिल, जगमेंद्र आंतिल, देवेंद्र आंतिल, प्रीतम कुमाशपुर, सतीश पिथोपरा, जोगेंद्र अांतिल, ब्रह्मा आंतिल, धर्मपाल, देवेंद्र कौशिक, रघुबीर वाल्मीकि, ओमप्रकाशा आंतिल मनोज शर्मा भी मौजूद थे।
राई. मुरथलगांव में लोगों को जागरूक करते अजीत आंतिल।