पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल टावरों को चोरों ने बनाया निशाना, 3 लाख की बैट्री चुरा ले गए

बीएसएनएल टावरों को चोरों ने बनाया निशाना, 3 लाख की बैट्री चुरा ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चोरी की वारदात थामने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने बीत रात शहर के दो स्थानों पर बीएसएनल के टावरों को निशाना बनाया। चोरों ने टावरों से लाखों रुपए की कीमती बैट्री चुरा ली और फरार हो गए। वारदात का जैसे ही बीएसएनल के अधिकारियों को पता चला मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

^मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। चोरों की तलाश में कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन अभी तक चोरों का सुराग हाथ नहीं लग पाया है।\\\'\\\' सुभाष,मामलेका जांच अधिकारी।

दूसरी घटना

चोरों ने चाेरी की दूसरी घटना को मुरथल रोड पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित बीएसएनल टावर पर अंजाम दी। चोर टावर से करीब 60 हजार रुपए की 6 बैट्री चोरी कर ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रथम घटना

चोरों ने पहली घटना को मयूर विहार की गली नंबर-1 स्थित बीएसएनएल के टावर पर अंजाम दी। चोर बिना ताला तोड़े ही दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर अंदर से 24 सेल, 1000 एएच क्षमता की बैट्री चोरी कर फरार हो गए। बीएसएनएल के अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बैट्री करीब ढाई लाख रुपए की थी। जिससे विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

रात के समय नहीं थे टावर पर सुरक्षा प्रबंध

बीएसएनएलटावर से लाखों रुपए की बैट्री चोरी होने के मामले में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मयूर बिहार स्थित विभाग के टावर पर रात के समय सुरक्षा के लिए कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि लाखों रुपए की बैट्री टावर पर रखी होने के बावजूद सुरक्षा होना लापरवाही है।