पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार चोरी का हुआ खुलासा

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार चोरी का हुआ खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| स्पेशलस्टफ सोनीपत पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू उर्फ नूरा पुत्र हरिकिशन निवासी मुरथल जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए चोरी की घटना को भी खुलासा किया है। स्पेशल स्टाफ पुलिस के पुलिस अधिकारी अजमेर सिंह बुधवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में बहालगढ़ रोड लिवासपुर मोड पर मौजूद थे।

इस दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू करके नाम पता पूछा तो अपनी पहचान सोनू पुत्र हरिकिशन निवासी मुरथल के रूप में दी। तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जुलाई, 2014 में उसने एक हीरो हांडा सुपर स्पलेंडर मोटर साइकिल को गांव पलड़ा से चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल को उसके रिहायशी मकान मुरथल से बरामद कर लिया है।