पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विज्ञान प्रदर्शनी में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज बना ओवरआॅल विजेता

विज्ञान प्रदर्शनी में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज बना ओवरआॅल विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चतरशिक्षा निदेशालय के सौजन्य से जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में मेजबान जीवीएम के प्रतिभागी छा गए हैं। जीवीएम की छात्राओं ने चार में से तीन विषयों में प्रथम पुरस्कार जीते हैं जबकि एक विषय में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

बुधवार को आयोजित अंतर महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में 16 कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न विषयों के तहत 67 माडल प्रदर्शित किये गये। प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके प्राचार्य डा. ज्योति जुनेजा ने किया। प्रदर्शनी में जुलॉजी, मनोविज्ञा, भूगोल और प्यूटर साइंस के अंतर्गत विभिन्न शीर्षकों के तहत माडल प्रदर्शित किये गये। इनमें प्रमुख तौर पर स्मार्ट विलेज, बायोडिजल प्रोडक्शन, रिमोट सेंसिंग, ट्रिटिंग सीवेज, टूडेज चैलेंज टूमारो रिवार्ड, रेत समंदर में रंगीन जिंदगी, सेस्टनेबल डेवल्पमेंट तथा इंटरनेट एडिक्शन विषय शामिल रहे।

प्रदर्शनी की संयोजक डाॅ. रजनी जावा सह संयोजक सुनीता धवन ने बताया कि जुलॉजी विभाग के अंतर्गत प्रथम स्थान पर जीवीएम गर्ल्स कालेज ने कब्जा जमाया तथा द्वितीय स्थान पर हिंदू गर्ल्स कालेज की टीम और तृतीय स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक ने हासिल किया। मनोविज्ञान विभाग की प्रदर्शनी भी जीवीएम के नाम रही। मनोविज्ञान में जीवीएम ने प्रथम स्थान जीता तथा राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक वैश महिला महाविद्यालय रोहतक की टीमों ने संयुक्त रूप से द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल ने तृतीय स्थान झटका।

भूगोल में भी प्रथम स्थान जीवीएम के नाम रहा। भूगोल में हिंदू गर्ल्स कालेज को भी जीवीएम के साथ संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। भूगोल में वैश महिला महाविद्यालय रोहतक कन्या महाविद्यालय रोहतक की टीमों ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा टीकाराम गर्ल्स कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रदर्शनी में राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक ने प्रथम तथा जीवीएम एवं राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा की टीमों ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा एसजेके कालेज कलानौर वैश महिला महाविद्यालय रोहतक की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...